मुख्य समाचार

बिहार समेत कई राज्यों में 15 से चाय पत्ती की तुड़ाई पर रोक 

कोलकाता/एजेंसी । चाय बोर्ड ने असम को छोड़कर पूर्वी, उत्तर-पूर्व और उत्तर भारत के कई चाय बगानों में 15 दिसंबर से चाय पत्ती की तुड़ाई रोकने का निर्देश दिया है । बोर्ड का आदेश बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में स्थित सभी चाय बनाने वाली इकाइयों पर लागू होगा । 

आदेश का उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी। विनिर्माण बंद करने के संबंध में चाय बोर्ड को सूचित करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर है। बोर्ड का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य चाय की खराब गुणवत्ता को कम करना है। 
 


संबंधित खबरें