पटना । किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य की सभी पंचायतों में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। 2018-19 में किसान चौपाल कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए राज्य योजना मद से 1849.10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
किसान चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया जायेगा। चौपाल में समस्याओं के समाधान के लिए किसानों से सुझाव भी लिये जायेंगे। कृषि वैज्ञानिक व विशेषज्ञों के माध्यम से कृषि की नवीनतम तकनीक की जानकारी किसानों को मिलेगी।।