मुख्य समाचार

16 नवंबर को प्रखंडों में लगेगा केसीसी कैंप

पटना। बिहार के 534 प्रखंडों में नवंबर माह में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) कैंप का आयोजन 16 तारीख को होगा। छठ के मद्देनजर तिथि में परिवर्तन किया गया है। विगत कई महीनों से माह की 15 तारीख को केसीसी कैंप का आयोजन प्रखंड मुख्यालयों में हो रहा है। 

कैंप का उद्देश्य किसानों को कृषि ऋण पर लगने वाले ब्याज के बोझ को कम करना है। समय पर कृषि ऋण की वापसी करने वाले किसानों को केंद्र सरकार ब्याज पर 3 प्रतिशत तथा राज्य सरकार 1 प्रतिशत छूट देती है। इस तरह किसानों को मात्र 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिल रहा है। एक लाख रुपये तक कृषि ऋण के लिए कोलेटरल सिक्यूरिटी की जरूरत नहीं है। 
 


संबंधित खबरें