मुख्य समाचार

रूरल इंटरप्राइजेज आॅफ इंडिया की थीम पर सजा बिहार मंडप 

नई दिल्ली/पटना। रूरल इंटरप्राइजेज आॅफ इंडिया की थीम पर बिहार मंडप अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोगों को आकर्षित कर रहा है। प्रगति मैदान के हाॅल नंबर 12 में बिहार मंडप का उद्घाटन 14 नवंबर को स्थानीय आयुक्त विपिन कुमार ने किया। इस मौके पर उद्योग निदेशक पंकज सिंह व उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संथान के निदेशक अशोक सिन्हा भी मौजूद थे। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर, 2018 तक है। 24 नवंबर को बिहार पवेलियन का विधिवत उद्घाटन उद्योग मंत्री करेंगे।  
 


संबंधित खबरें