अहमदाबाद / पटना । गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की उपस्थिति में 13 नवंबर को अहमदाबाद में छठ घाट का लोकार्पण किया। 11 करोड़ की लागत से निर्मित घाट साबरमती रिवर फ्रंट पर है।
छठ व्रतियों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि गुजरात और बिहार का अटूट संबंध है। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा उद्घाटन, गांधी के चंपारण सत्याग्रह व गुजरात के नवनिर्माण आंदोलन का उल्लेख किया। मोदी ने सरदार पटेल की ‘ स्टैच्यू आॅफ यूनिटी ’ को भी देखा।