पटना/26.11.18 । विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन चालू वर्ष के लिए आय-व्यय से संबंधित दूसरी अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की गई । डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने 10463.18 करोड़ की विवरणी पेश की। दोनों सदन में चर्चा के बाद 29 नवंबर को यह पारित होगा । संविधान के अनुच्छेद 205 में अनुपूरक बजट का प्रावधान है ।
अनुपूरक व्यय विवरणी में 7601.27 करोड़ वार्षिक स्कीम मद में, स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 2767.78 करोड़ और केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में 94.12 करोड़ है। शीतकालीन सत्र 30 नवंबर,2018 तक है।