मुख्य समाचार

वरिष्ठ पत्रकार राधा कृष्णन के निधन पर सीएम ने जताया शोक

पटना । वरिष्ठ पत्रकार एवं सीएनएन न्यूज 18 के प्रबंध संपादक राधा कृष्णन नायर (54 वर्ष) के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राधा कृष्णन नायर एक कुशल पत्रकार और बेहद सुलझे हुए व्यक्ति थे। कई संस्थानों में उन्होंने अपनी उत्कृष्ट लेखनी से सबको अपना कायल बनाया।  

सीएम ने आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने  की ईश्वर से प्रार्थना की है। 
 


संबंधित खबरें