खगड़िया/नई दिल्ली । बिहार का पहले मेगा फूड पार्क मानसी (खगड़िया) में 29 नवंबर, 2018 से शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल करेंगी। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की स्कीम के तहत प्रिस्टीन लाॅजिस्टिक्स एंड इन्फ्रा ने बियाडा से आवंटित 70 एकड़ जमीन पर मेगा फूड पार्क तैयार किया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क किसान, रिटेलर्स एवं प्रोसेर्स के लिए लाभदायक होगा।
मक्का, फल एवं सब्जी उत्पादन में बिहार बेहतर स्थिति में है। इस कारण फूड पार्क की उपयोगिता अधिक है। खगड़िया को गेट वे टू नाॅर्थ इस्ट भी कहा जाता है। पार्क का शिलान्यास अगस्त 2015 में हुआ था। 420 करोड़ की लागत से तैयार पार्क में 30 से अधिक यूनिट है। इनसे प्रत्यक्ष 1000 और अप्रत्यक्ष 50 हजार से अधिक रोजगार का सृजन होगा।