मुख्य समाचार

देशरत्न की जयंती पर पीएम व सीएम ने दी श्रद्धांजलि

पटना/नई दिल्ली । देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर प्रधानमंत्री, बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं डिप्टी सीएम समेत कई गण्यमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन एवं गीत प्रस्तुत किये।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन । अप्रतिम प्रतिभा के धनी एवं सादा जीवन-उच्च विचार के प्रतीक राजेंद्र बाबू देशवासियों के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेंगे। 

राजेंद्र चौक, पटना स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डाॅ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । महिला चरखा समिति की महिलाओं में खादी वस्त्र वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।  

राजेंद्र घाट, बांसघाट स्थित समाधि स्थल पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष, पथ निर्माण मंत्री समेत कई विधायक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रथम राष्ट्रपति को नमन किया। 
 


संबंधित खबरें