मुख्य समाचार

अल्पसंख्यकों को मिलेगा मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण 

पटना । आर्थिंक रूप से कमजोर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए केंद्र सरकार ने मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण (4-6 माह) की व्यवस्था की है । इसके लिए बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम ने C-DAC के साथ करार किया है । C-DAC  के पटना में अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र आस्ट्रिक सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में 4 दिसंबर,2018 को प्रशिक्षण का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने किया । इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री विजय सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, आस्ट्रिक सेंटर के निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा एवं राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम के अधिकारी मौजूद थे।   


संबंधित खबरें