पटना/ 07.12.2018 । सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनवोेलेंट फंड में अंशदान किया। साथ ही देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान भी प्रकट किया । सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की। अपर मुख्य सचिव (गृह) आमिर सुबहानी ने सीएम को फ्लैग लगाया। सैनिक कल्याण के निदेशक कर्नल दिलीप प्रसाद भी मौजूद थे।