मुख्य समाचार

उन्नयन बांका योजना प्रभावी, अन्य जिलों में भी होगी शुरू  

बांका/ 07.12. 2018 । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ककवारा स्थित ठाकुर रुद्रेश्वरी प्रसाद हाई स्कूल में उन्नयन बांका कार्यक्रम का जायजा लिया । डीएम कुंदन कुमार ने उन्नयन शिक्षा कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने क्लास में अच्छी उपस्थिति और अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया । उन्होंने नेशनल चाइल्ड साइंस कांग्रेस एंड नेशनल स्पोर्ट्स के प्रतिभागी छात्रों से भी बातचीत की । सीएम ने कहा कि उन्नयन बांका योजना बहुत ही प्रभावी ढंग से काम कर रही है। इस तरह का उन्नयन कार्यक्रम अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा ।

सीएम ने ककवारा पंचायत के सोनारी गांव में 25 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बिजली उत्पादन को लेकर विस्तार से जानकारी ली। एसीएमआई सोलर प्रोजेक्ट एवं इनवर्टर रुम का भी मुआयना किया । शिक्षा, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री, कई विधायक, सीएम के परामर्शी अंजनी कुमार, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव आरके महाजन, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें