मुख्य समाचार

बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कार्यों की अमेरिका में चर्चा 

सैनफ्रांसिस्को (यूएसए) । बिहार के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के कई शोधकर्ता बिहार के मातृत्व एवं नवजात शिशु के पोषण व स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों का अध्ययन कर रहे हैं। रिसर्च का मकसद यह है कि विश्व के अन्य देश बिहार के प्रयोग को अपने देश में अनुसरण कर सकें।

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सनफ्रांसिस्को स्थित विश्वविख्यात स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उक्त जानकारी दी। दोनों मंत्री 11 दिसंबर से अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे पर है।
 


संबंधित खबरें