पटना । पटना हाफ मैराथन 16 दिसंबर, 2018 को है। इस बार दंगल गर्ल रेसलर गीता फोगाट आ रही हैं। 2017 में मिल्खा सिंह ने प्रतिभागियों में जोश भरा था। गांधी मैदान से दौड़ चार अलग-अलग समय में शुरू होगी।
21 किलोमीटर मैराथऩ सुबह 6 बजे, 10 किलोमीटर 6.15 में, 4 किलोमीटर (महिला) 7 बजे एवं 4 किलोमीटर (पुरूष) 7.15 बजे शुरू होगा। 21 किलोमीटर दौड़ शेखपुरा फ्लाईओवर के अंतिम छोर तक है । प्रतिभागी पुनः वहां से गांधी मैदान लौटेंगे । बिहार के अलावा कई राज्यों से लगभग छह हजार प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। मैराथन में राज्य के कई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।