मुख्य समाचार

अटलजी के सम्मान में 100 रुपये का सिक्का जारी 

नई दिल्ली/24.12.18 । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीजी के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। सिक्के पर तस्वीर के नीचे उनके जन्म और निधन का साल 1924-2018 भी अंकित है। वाजपेयीजी के जन्मदिन 25 दिसंबर से एक दिन पहले सिक्का जारी किया गया है। 

संसद के एनेक्सी भवन में आयोजित समारोह में लालकृष्ण आडवाणी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अटलजी एक महान हस्ती थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों का प्यार मिला। लंबे समय तक विपक्ष में रहने के बावजूद उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय हित की बात कही। 
 


संबंधित खबरें