पटना/ 24.12.18 । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट प्लान की बैठक हुई । पटना एयरपोर्ट के विशिष्ट अतिथि कक्ष में हुई बैठक में देश के आर्थिक विकास को और तेज करने पर चर्चा हुई । इसके लिए जिला स्तर पर इज ऑफ डुइंग बिजनस के परिपेक्ष्य में नीतियों के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया । जिला स्तर पर जीडीपी को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई ।
केंद्र सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश के पांच राज्यों के छह जिलों मुजफ्फरपुर (बिहार), वाराणसी (यूपी), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), सिंधु दुर्ग (महाराष्ट्र), रत्नागिरी (महाराष्ट्र) एवं सोलन (हिमाचल प्रदेश) का चयन किया है । मुजफ्फरपुर में फिश फार्मिंग, हनी प्रोड्युसिंग, कृषि, सेवा, उद्योग, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग जैसे 8 अलग-अलग क्षेत्रों में काम शुरू हो गया है ।
बैठक में आईआईएम के एक्सपर्ट, नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनाॅमिक रिसर्च के अधिकारी, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा व रामकृपाल यादव समेत संबंधित विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव मौजूद थे।