मुख्य समाचार

छोटे भूखंड पर बहुमंजिली इमारत बनायेगा बियाडा

पटना/31.12.18 । जमीन की कमी के कारण बियाडा छोटे-छोटे भूखंड पर बहुमंजिली इमारत बनवायेगा । इससे छोटे उद्योग लगाने वालों को जगह मिल सकेगी । डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने उद्यमी पंचायत में कहा जमीन की कमी के वावजूद ब्रिटानिया को बिहटा में 20 एकड़ एवं प्रिया गोल्ड को 15 एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गई है । बिहार में जनसंख्या घनत्व अधिक होने के कारण जमीन की कमी है। 

उन्होंने कहा VAT/GST reimbursement के संबंध में विभिन्न राज्यों में इसका अध्ययन कर निर्णय लिया जायेगा । GST लागू होने के पहले VAT संबंधित मामलों के निबटारा के लिए उद्यमियों से सुझाव मांगा । 1 सितंबर, 2016 से लागू बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति की midterm समीक्षा की भी बात कही। इससे बदली परिस्थतियों के अनुरूप उसमें आवश्यक संशोधन हो सकेगा ।


संबंधित खबरें