पटना/14.01.2109 । मकर संक्रांति पर विभिन्न जगहों पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी शामिल हुए । भोज वशिष्ठ नारायण सिंह व एमएलसी रजनीश कुमार के आवास एवं लोजपा कार्यालय में था। सभी ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं ।
लोजपा कार्यालय के भोज में राज्यपाल लालजी टंडन, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष हारून रशीद, नित्यानंद राय, मंत्री पशुपति कुमार पारस, सांसद चिराग पासवान समेत कई गण्यमान्य मौजूद थे।