पटना/15.01.2019 । बिहार की एमएसएमई क्षेत्र की sick units को उद्योग विभाग 5 फीसदी ब्याज पर साॅफ्ट लोन देगा । इसके लिए विभाग ने कुछ नियम तय किये हैं । पहले चरण में वैसी यूनिट को लोन मिलेगा, जिनका तीन माह या अधिक दिनों से खाता एनपीए है । नेटवर्थ के आधे का नुकसान उठाने वाली यूनिट भी लाभ ले सकती है ।
इसके लिए विभाग की वेबसाइट udyog.bihar.gov.in की industrial financing लिंक पर ऑन लाइन आवेदन करना होगा । उद्योग निदेशक की अध्यक्षता में गठित कमिटी तय करेगी कि किसे कितना लोन देना है ।