मुख्य समाचार

बजट सत्र को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने की बैठक

पटना/16.01.19 । बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 11 से 20 फरवरी तक है । इसके मद्देनजर उच्चस्तरीय बैठक विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। सत्र से संबंधित प्रशासनिक मामलों पर चर्चा हुई। बैठक में विधान सभा सचिव बटेश्वर नाथ पांडेय, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, पटना के डीआईजी, एसएसपी एवं डीएम समेत सूचना व जनसंपर्क, श्रम संसाधन एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

बजट सत्र से एक नई परंपरा की शुरुआत हो रही है । इसके तहत नवनिर्मित सेंट्रल हाॅल में दोनों सदन के संयुक्त अधिवेशन को राज्यपाल संबोधित करेंगे । इसके बाद सभी सदस्य अपने संबंधित सभा वेश्म में वापस आकर सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे । 


संबंधित खबरें