पटना/17.01.19 । मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम गुरुवार को पटना पहुंची । लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर टीम दो दिवसीय दौरे पर है । पहले दिन टीम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की । दलों ने आयोग को सुझाव पत्र सौंपा है । 18 जनवरी को सभी डीएम व एसपी के साथ बैठक होगी ।