नई दिल्ली/02.02.19। ऋषि कुमार शुक्ला सीबीआई के नये निदेशक होंगे। वह इस पद पर दो वर्षों तक रहेंगे। शुक्ला 1983 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नियुक्ति समिति ने कड़ी मशक्कत के बाद अपनी सहमति दी। समिति के सामने पांच नाम थे। ऋषि मध्यप्रदेश में डीजीपी भी रह चुके हैं। सीबीआई निदेशक का पद 10 जनवरी से रिक्त था।