पटना/ 06.02.19 । सूबे के थानों के लिए 1001 नये वाहनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरदार पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार पुलिस कॉफी टेबल बुक एवं बिहार पुलिस कैलेंडर 2019 भी जारी किया गया ।
सीएम ने कहा जनता का ख्याल रखना आपकी ड्यूटी है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई के लिए आपको पूरी छूट है। बिहार पुलिस को आवश्यक संसाधन राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है। शराब का अवैध धंधा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। थानेदार से लेकर वरिष्ठ अधिकारी यदि अच्छा काम करते हैं, तो जनता तारीफ के साथ याद भी रखती है।
कार्यक्रम को मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय, रिटायर्ड डीजीपी केएस द्विवेदी, अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने भी संबोधित किया।