मुख्य समाचार

8 आईपीएस का तबादला, सुनील बने पटना आईजी  

पटना/08.02.19। राज्य सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला शुक्रवार को किया है। मुजफ्फरपुर के आईजी सुनील कुमार पटना के नये आईजी  होंगे । पटना आईजी नैयर हसनैन खां मुजफ्फरपुर के आईजी बनाये गये हैं। 

डीजी में प्रोन्नत आलोक राज डीजी ट्रेनिंग के साथ डीजी बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। एडीजी रेल अमित कुमार के पास एडीजी लाॅ एंड  आर्डर  का अतिरिक्त प्रभार होगा। 

नालंदा के एसपी सुधीर कुमार पोरिका पटना में एसटीएफ के एसपी व एसटीएफ पटना के एसपी नीलेश कुमार नालंदा के एसपी होंगे। मुजफ्फरपुर के रेल एसपी संजय कुमार सिंह पटना के ग्रामीण एसपी, पटना के ग्रामीण एसपी आनंद कुमार बीएमपी कटिहार के कमांडेंट एवं रेल आईजी के सहायक अभिनव कुमार पटना के पश्चिमी एसपी बनाये गये हैं।  
 


संबंधित खबरें