मुख्य समाचार

गांधी मैदान में चार दिवसीय एग्रो बिहार 9 फरवरी से

पटना/08.02.19 । इंडियन चैंबर ऑफ काॅमर्स के सहयोग से कृषि विभाग एग्रो बिहार 2019 का आयोजन कर रहा है। 9 से 12 फरवरी तक गांधी मैदान में कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही किसान मेला भी लगेगा। पूर्वी भारत के सबसे बड़े कृषि यंत्र मेला का आयोजन पटना में 2011 से लगातार हो रहा है।   

लगभग 3 लाख वर्ग फुट में लगने वाले मेले में 100 से अधिक स्टाॅल होंगे। प्रदर्शनी में देशी एवं विदेशी कृषि यंत्र निर्माता भाग लेंगे। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि राज्य सरकार 76 तरह के कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही है। किसानों को लगभग 2.81 करोड़ रुपये का अनुदान मिल चुका है। 

इस अवसर पर इंडियन चैंबर ऑफ काॅमर्स कोलकाता के बाल कृष्ण प्रसाद, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, निदेशक आदेश तितरमारे, अपर निदेशक धनंजयपति त्रिपाठी, स्टेट नोडल ऑफिसर जयप्रकाश नारायण समेत विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।


संबंधित खबरें