मुख्य समाचार

दरभंगा व भागलपुर में एसटीपीआई सेंटर का शिलान्यास

दरभंगा/भागलपुर/09.02.19। साॅफ्टवेयर टेक्नोलाॅजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के दरभंगा एवं भागलपुर सेंटर का शिलान्यास शनिवार को हुआ। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जहां दरभंगा सेंटर का शिलान्यास किया, वहीं भागलपुर एसटीपीआई सेंटर का शिलान्यास शाहनवाज हुसैन ने किया। दरभंगा समारोह में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। 

भागलपुर में मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नहीं जा सके। उन्होंने दरभंगा से ही वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से समारोह को संबोधित किया। समारोह को एसटीपीआई के महानिदेशक डॉ ओंकार राय और आईटी सचिव राहुल सिंह ने भी संबोधित किया।
 


संबंधित खबरें