पटना/10.02.2019 । बिहार की 13 वीं आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 11 फरवरी को विधान मंडल में डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी पेश करेंगे। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में राज्य की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई है।
कृषि व उसके सहयोगी क्षेत्र ऊर्जा, ग्रामीण व शहरी विकास एवं बैंकिंग क्षेत्रों की क्या स्थिति है और क्या रहने की संभावना है पर भी चर्चा है। रिपोर्ट वर्ष 2006-07 से लगातार बजट सत्र के पहले दिन विधान मंडल में पेश की जा रही है। बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 11 से 20 फरवरी तक है । राज्यपाल पहले दिन सेंट्रल हाॅल में दोनों सदन की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे ।