मुजफ्फरपुर/पटना/10.02.19। मुथूट फिनांस कंपनी बिहार पुलिस को 30 लाख रुपये का इनाम देगी। 6 फरवरी को कंपनी की भगवानपुर शाखा (मुजफ्फरपुर) से 30 किलो सोना एवं 2 लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस टीम ने करीब 26.5 किलो सोना बरामद कर लिया है।
सोना बरामदगी से खुश कंपनी के चेयरमैन एमजी जाॅर्ज मुथूट ने डीजीपी को फोन कर इसकी जानकारी दी। सरकार से अनुमति मिलने के बाद राशि पुलिस टीम में वितरित की जायेगी। टीम में एसआईटी, एसटीएफ एवं सीआईडी है। मुथूट फिनांस गोल्ड लोन देने में देश की अग्रणी कंपनी है। मुख्यालय कोच्चि (केरल) में है।