पटना/सबौर/10.02.19 । राजभवन के राजेंद्र मंडप में 13 और 14 फरवरी को उद्यान प्रदर्शनी लगेगी। आम लोगों के लिए प्रदर्शनी 14 फरवरी को है। सूबे के फूल, फल एवं सब्जी उत्पादक जिला कृषि व उद्यान कार्यालय से संपर्क कर इसमें शामिल हो सकते हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा। प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी राजभवन एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की वेबसाइट पर उपलब्ध है।