मुख्य समाचार

सुधा डेयरी को मिला क्वालिटी मार्क अवार्ड

पटना/07.02.19। सुधा डेयरी को क्वालिटी मार्क अवार्ड का सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह को सम्मान दिया। सम्मान समारोह का आयोजन तीन दिवसीय डेयरी इंडस्ट्री काॅन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह पर किया गया। बापू सभागार में 7-9 फरवरी तक किसानों की आय बढ़ाने पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। उद्घाटन समारोह  में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री पशुपति कुमार पारस, काॅम्फेड की एमडी शिखा श्रीवास्तव, बिहार पशु विश्वविद्यालय के वीसी रामेश्वर सिंह समेत कई अतिथि मौजूद थे। 

पटना में पहली बार इंडियन डेयरी असोसिएशन का काॅन्फ्रेंस हो रहा है। समारोह में कई राज्यों के उद्यमियों को बेस्ट वूमेन डेयरी एंटरप्रेन्योरशिप, फेलोशिप एवं पेट्रोन अवार्ड भी दिया गया। काॅन्फ्रेंस में इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन की डायरेक्टर जनरल कैरोलिन, एनडीडीबी, आनंद के अध्यक्ष दिलीप रथ, इंडियन डेयरी असोसिएशन (आईडीए) के प्रेसिडेंट डाॅ जीएस राजोरिया, आईडीए पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष डाॅ रघु चट्टोपाध्याय एवं देश-विदेश से आये वैज्ञानिक शिरकत कर रहे हैं।    


संबंधित खबरें