मुख्य समाचार

पटना मेट्रो योजना को केंद्र की मंजूरी, 17 को होगा शिलान्यास  

पटना/ 13.02.19 । पटना मेट्रो योजना को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में योजना को स्वीकृति दी गयी। 31.39 किलोमीटर लंबाई में बनने वाली पटना मेट्रो योजना की लागत 13,365.77 करोड़ है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री से 17 फरवरी को पटना मेट्रो योजना के शिलान्यास का आग्रह किया है। योजना स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को धन्यवाद दिया है। 

सीएम ने कहा इससे बिहार के विकास को नया आयाम मिलेगा। डिप्टी सीएम ने सीएम के प्रति आभार जताते हुए कहा वे इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। 
 


संबंधित खबरें