मुख्य समाचार

शहीदों की याद में शोकसभा, कैट निकालेगा कैंडल मार्च

पटना/15.02.19। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को सूबे के औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी।  

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन परिसर में आयोजित शोकसभा में सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा हम सभी सरकार व उनके परिवार के साथ हैं। इस समय देश के हर नागरिक को एकजुटता के साथ सरकार एवं सेना के पीछे खड़े रहने की जरूरत है। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

सीआईआई बिहार व बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने घटना की निंदा करते हुए शहीद जवान एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

CAIT बिहार ने कहा घटना से देश आज शोक में है। हर नागरिक अपने-अपने तरीके से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है। कैट 16 फरवरी की शाम कैंडल मार्च के जरिये वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देगा। छोटे-बड़े खुदरा व्यापारी संगठनों के साथ पटना सिटी के अरोरा हाउस से शहीद भगत सिंह चैक तक मार्च निकाला जायेगा। 
 


संबंधित खबरें