मुख्य समाचार

तीन दिवसीय आरोग्य मेला 22 फरवरी से

पटना/21.02.2019। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज कदमकुआं परिसर में 22 से 24 फरवरी तक आरोग्य मेला का आयोजन हो रहा है। आयुष मंत्रालय के सौजन्य से फिक्की आयोजन कर रहा है। मेले में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की भी सहभागिता है। 

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रो. दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि तीन दिवसीय आरोग्य मेला में औषधियों की प्रदर्शनी, केंद्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी विज्ञान अनुसंधान परिषद, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद एवं केंद्रीय होम्योेपैथ अनुसंधान परिषद के स्टॉल लगेंगे। साथ ही चिकित्सा शिविर, योग प्रशिक्षण एवं परामर्श सहित सेमिनार का भी आयोजन होगा।
 


संबंधित खबरें