पटना/22.02.2019 । तीन दिवसीय आरोग्य मेला (22-24 फरवरी) का उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा मेला लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। सरकार के स्तर पर आयुष को हर संभव सहायता दी जाएगी।
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश्वर प्रसाद ने कहा कि आयुर्वेद एवं योग ने जिस गौरवशाली स्थिति को प्राप्त किया है, उसी भावना से कॉलेज में पीजी डिप्लोमा इन साइंस की पढ़ाई शुरू की गई है। साथ ही पंचकर्म की भी शिक्षा दी जा रही है। आरोग्य मेला का आयोजन राजकीय आयुर्वेद कॉलेज कदमकुआं में किया गया है। यहां आयुर्वेद, यूनानी एवं होमियोपैथ चिकित्सा से संबंधित स्टाॅल लगे हैं।