मुख्य समाचार

बेगूसराय के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पिंटू सिंह आतंकी मुठभेड़ में शहीद

पटना/02.03.19। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में बेगूसराय के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पिंटू कुमार सिंह शहीद हो गये। राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। जिले के बखरी प्रखंड के ध्यान चक्की गांव निवासी पिंटू कुमार सिंह के शहादत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर समेत चार जवान शुक्रवार को शहीद हो गये। मुख्यमंत्री ने कहा पूरा बिहार शहीद के परिवार के साथ है। आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से सभी निर्धारित सहायता दी जायेगी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मसौढ़ी के राजा बिगहा गांव जाकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद संजय कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया। साथ में मंत्री राजीव रंजन सिंह व पटना डीएम कुमार रवि समेत कई गण्यमान्य मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें