मुख्य समाचार

1495 पंचायतों में खुले कृषि कार्यालय 

पटना/05.03.19 । बिहार में 1495 पंचायत कृषि कार्यालयों का शुभारंभ कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किया। पटना जिला के नौबतपुर प्रखंड की चिरोरा पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, कृषि निदेशक आदेश तितरमारे समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। 

कृषि मंत्री ने कहा पंचायतों में कृषि कार्यालय खुल जाने से किसानों को सुविधा होगी। पहले चरण में 1045 पंचायत सरकार भवन एवं 450 ई-किसान भवनों में 1495 पंचायत कृषि कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है। 
 


संबंधित खबरें