नई दिल्ली/07.03.19 । 1320 मेगावाट की बक्सर थर्मल विद्युत परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक समिति ने मंजूरी दे दी है। बिहार को उत्पादित ऊर्जा का 85 प्रतिशत मिलेगा। परियोजना की लागत 10,439 करोड़ रुपये है।
सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) परियोजना को 2023-24 तक पूरा करेगी। परियोजना सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। इसमें 660 मेगावाट की दो यूनिट होगी।