समस्तीपुर/ 07.03.19 । समस्तीपुर जिले के नयानगर गांव (हसनपुर प्रखंड) में डिजिटल इरिगेशन ऑटोमेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उन्होंने कंप्यूटर आधारित सिंचाई यंत्र एवं टेक्निकल फार्मिंग की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
सीएम ने सुधांशु रंजन सिंह के लीची बगान जाकर किये जा रहे प्रयोग एवं ड्रीप इरिगेशन सिस्टम की जानकारी ली। उन्होंने कहा ड्रीप इरिगेशन एवं संबंधित काम केे लिए सब्सिडी की व्यवस्था है। लोग इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, प्रमंडल व जिला के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।