मुख्य समाचार

मनोहर पर्रिकर के निधन पर सीएम ने व्यक्त किया शोक   

पटना/ 17.03.19 । गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 63 वर्षीय पर्रिकर पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे। 

मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। रक्षा मंत्री के रूप में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल गोवा बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। 


संबंधित खबरें