मुख्य समाचार

मनोहर पर्रिकर को डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि 

पणजी/18.03.19 । गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को पणजी जाकर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा पर्रिकर राजनीति  में सेवा, सादगी और समर्पण के प्रतीक थे। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना को आतंकवाद के विरुद्ध सफल सर्जिकल स्ट्राइक करने का जो गौरव प्राप्त हुआ, उसे देश याद रखेगा।

परिजनों को सांत्वना देते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए कामना की। मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ सोमवार की शाम पंचतत्व में विलीन हो गया। ज्येष्ठ पुत्र उत्पल ने उन्हें मुखाग्नि दी। 
 


संबंधित खबरें