मुख्य समाचार

दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू 

नई दिल्ली/पटना । लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। दूसरे चरण में बिहार के पांच संसदीय क्षेत्र भागलपुर, बांका, किशनगंज, कटिहार व पूर्णिया हैं। इन जगहों में 18 अप्रैल को मतदान होगा। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उम्मीदवार 26 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 27 मार्च को जबकि 29 मार्च तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार भागलपुर, बांका, किशनगंज, कटिहार व पूर्णिया संसदीय क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।


संबंधित खबरें