मुख्य समाचार

Bankipur Assembly By Election : उपचुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू 

चुनाव आयोग ने बांकीपुर विधानसभा (Bankipur Assembly) सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पटना जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।  

विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद 30 मार्च 2026 से बांकीपुर विधानसभा सीट (182) रिक्त है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 16 मार्च 2026 को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को है। उपचुनाव का परिणाम 3 अगस्त को जारी होगा। 

6 जुलाई को उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 13 जुलाई और नाम वापस लेने की तारीख 16 जुलाई है।
 


संबंधित खबरें