बिहार से राज्यसभा के 5 सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो जाएगा। रिक्त सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को और परिणाम उसी दिन देर शाम जारी होगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक है।
आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है।
इन सदस्यों का कार्यकाल होगा पूरा : हरिवंश नारायण सिंह (जदयू), रामनाथ ठाकुर (जदयू), उपेंद्र कुशवाहा ( राष्ट्रीय लोक मोर्चा ), प्रेमचंद गुप्ता (आरजेडी), अमरेंद्र धारी सिंह (आरजेडी)।
वर्तमान सदस्य फिर से राज्यसभा उम्मीदवार बन सकते हैं। इसके लिए संबंधित पार्टी की इच्छा और विधानसभा में सदस्यों की एक निश्चित संख्या आवश्यक है।