बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
नितिन नवीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी।