मुख्य समाचार

राज्यसभा के मनोनीत सदस्य बने हरिवंश नारायण सिंह

राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में हरिवंश को शपथ दिलाई।

हरिवंश का कार्यकाल 9 अप्रैल तक था। वे जदयू कोटे से पिछले 12 साल से राज्यसभा सदस्य थे। इस बार जदयू से उन्हें राज्यसभा चुनाव में मौका नहीं मिला। 

राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। एक सम्मानित बुद्धिजीवी एवं विचारक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनके गहन विचार और अंतर्दृष्टि ने कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को काफी समृद्ध किया है। मुझे प्रसन्नता है कि राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। 
 


संबंधित खबरें