बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को दिया। 30 मार्च से बांकीपुर विधानसभा सीट (182) रिक्त होने की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने जारी कर दी है।
नितिन नवीन 2006 से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे।16 मार्च 2026 को वे राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू होगा।
इस्तीफा देने से पहले बांकीपुर विधानसभा की जनता के नाम एक संदेश में उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है। उसके माध्यम से मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। कार्यकर्ता और बिहार की जनता के साथ मेरा अटूट संबंध सदैव बना रहेगा। यह संबंध मुझे नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा।