मुख्य समाचार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने मारी बाजी

30 वर्षों के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हाथ से निकल गई। उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बाजी मार ली। उन्होंने  बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19324 मतों से हराया। 

मतों की गिनती 32 राउंड में हुई। पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती हुई। मतगणना में प्रशांत किशोर को 64151 और बीजेपी प्रत्याशी को 44827 वोट मिले। आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14273 मतों से संतोष करना पड़ा। 

30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 25 उम्मीदवार मैदान में थे। 1,30,313 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 646 ने NOTA को चुना।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद 30 मार्च 2026 से बांकीपुर विधानसभा सीट (182) रिक्त थी। उपचुनाव की घोषणा के बाद बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया। तीन दिनों के बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार बनाया। 
 


संबंधित खबरें