निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की रिक्त हो रही 8 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी सीट स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से है। 8 सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है।
इन सदस्यों का कार्यकाल होगा समाप्त :
नीरज कुमार (पटना स्नातक), सर्वेश कुमार (दरभंगा स्नातक), बंशीधर ब्रजवासी (तिरहुत स्नातक), डॉ एनके यादव (कोसी स्नातक)।
नवल किशोर यादव (पटना शिक्षक), डॉ मदन मोहन झा (दरभंगा शिक्षक), संजय सिंह (तिरहुत शिक्षक), अफाक अहमद (सारण शिक्षक)।
चुनाव 23 अक्टूबर को है। अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर और नाम वापस लेने की तिथि 9 अक्टूबर है। चुनाव परिणाम 27 अक्टूबर को जारी होगा।