मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छोड़ी विधान परिषद की सदस्यता 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जदयू के एमएलसी संजय गांधी ने नीतीश कुमार का त्यागपत्र परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा। 

विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने के बावजूद नीतीश कुमार अभी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 

16 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य चुने गए। नियमानुसार राज्यसभा सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के अंदर उन्हें विधान परिषद से इस्तीफा देना था। इसके तहत 30 मार्च तक समय था। 
 


संबंधित खबरें