मुख्य समाचार

दिल्ली हाट में बिहार उत्सव का आयोजन 

नई दिल्ली/23.03.19। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में बिहार उत्सव 2019 का आयोजन आईएनए दिल्ली हाट में किया गया। उद्घाटन उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने किया। निदेशक पंकज कुमार सिंह भी मौजूद थे। 

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा हस्तकरघा, रेशम एवं खादी ग्रामोद्योग बुनकरों के विकास के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इस क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण व विपणन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन की व्यवस्था की गई है। 

स्टाॅल पर भागलपुरी सिल्क, बसमन बीघा कीे चादर, मधुबनी पेंटिंग, सिकी के उत्पाद, काष्ठ की मूर्ति और जूट की गुड़िया लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बिहारी व्यंजन का भी लोग लुत्फ उठा रहे हैं। मिठाई के शौकीन बिहार की मिठाई लौंगलता, अनरसा एवं जलेबी का भी आनंद लेते देखे गये। 16 से 31 मार्च 2019 तक चलने वाले 15 दिवसीय बिहार उत्सव 2019 का आयोजन बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने किया है। 
 


संबंधित खबरें